रांची। हेमंत सरकार ने आठ आईपीएस अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
अधिसूचना के अनुसार जमशेदपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषभ गर्ग को अब टाटानगर रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पूर्व में टाटानगर रेल एसपी के पद पर तैनात प्रवीण पुष्कर को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया था, जिसके पश्चात यह पद रिक्त चल रहा था।
अब इस अहम जिम्मेदारी को ऋषभ गर्ग संभालेंगे। वह पहले से ही जिले के ग्रामीण क्षेत्र की कानून-व्यवस्था संभाल रहे हैं।
धनबाद सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव को अब धनबाद रेल एसपी का भी प्रभार सौंपा गया है। वहीं, धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी को झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-3 का कमांडेंट बनाया गया है।
चतरा एसपी सुमित अग्रवाल को इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी)-3 का कमांडेंट बनाया गया है, जबकि गोड्डा एसपी मुकेश कुमार को आईआरबी-8 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
गुमला के एसपी हरीश बिन जमां को आईआरबी -5 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को आईआरबी -1 का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj