
जमशेदपुर। बुधवार को जुस्को श्रमिक यूनियन के चुनाव में रघुनाथ पांडेय एंड टीम को बड़ी जीत मिली है। विरोधी खेमे के नेता और महासचिव पद के उम्मीदवार गोपाल प्रसाद जायसवाल भी अपनी सीट नहीं बचा पाए।
चुनाव में शुरू में बढ़त बनाये जायसवाल बाद में पिछड़ गये और मात्र 22 वोटों के अंतर से चुनाव हार गये। सारे एकल पदों पर रघुनाथ पांडेय के समर्थकों ने जीत तय की है। तीन उपाध्यक्ष के पदों में से केवल एक पद पर विपक्ष के उम्मीदवार पिंटू शर्मा को जीत मिली है। डिप्टी प्रेसीडेंट के चुनाव में वर्तमान डिप्टी प्रेसीडेंट मनीष दूबे को करारी शिकस्त मिली है और रविकांत शुक्ला नये डिप्टी प्रेसीडेंट बने हैं।
सहायक सचिव के दो पदों में से एक पद पर पहली बार एक महिला उम्मीदवार संजू महतो जीत कर आई है। उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए अखिलेश कुमार राय, दिनेश कुमार महतो और बिजय गोप जीते हैं।
कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर एक बार फिर अमरनाथ तिवारी को जीत हासिल हुई है। देर रात साढ़े तीन बजे तक रिजल्ट आए। अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने 183 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है। यही नहीं नवनिर्वाचित 17 कमेटी मेंबरों से 14 रघुनाथ पांडेय के समर्थक माने जा रहे हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj