शिक्षा विभाग की पहल, एक दिन में लगाए गए 5,820 पौधे

झारखंड
Spread the love

गणपतलाल चौरसिया

गुमला। जिला में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस-2025 के अवसर पर गुमला जिले में शिक्षा विभाग के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिले के सभी 12 प्रखंडों के 1,071 स्कूलों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस व्यापक अभियान के तहत एक ही दिन में 5,820 पौधे लगाए गए।

यह विशेष पहल जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित की गई। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व और व्यक्तिगत मोटिवेशन से इस अभियान को सभी स्तरों पर अभूतपूर्व सफलता मिली। जिले के समस्त शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभियान की सूक्ष्म योजना बनाकर इसे सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिक्षकों ने बच्चों को ना केवल पौधारोपण के लिए प्रेरित किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समझाया। कई विद्यालयों में पर्यावरण जागरुकता रैलियों, पोस्टर प्रदर्शनी और पौधे के संरक्षण की शपथ जैसी अन्य अनेक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

इस सामूहिक प्रयास के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधों को ना केवल रोपा, बल्कि उनकी सतत देखभाल सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को भी इस मुहिम में सहभागी बनाया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *