रांची रेलवे स्टेशन परिसर में 2 स्थायी पियाऊ का उद्घाटन

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच की रांची शाखा ने 15 जून, 2025 प्रातः 9 बजे रांची रेलवे स्टेशन परिसर में आमजनों और यात्रियों की सेवा एवं सुविधा के लिए 2 स्थाई पियाऊ का उद्घाटन किया।

पहला पियाऊ प्लेटफार्म नंबर 1 पर लगाया गया, जिसका उद्घाटन प्रथम पियाऊ के दानदाता श्रीमती पूनम मोदी, प्रतीक मोदी, रौनक मोदी एवं परिवार द्वारा फीता काट कर किया गया।

दूसरा पियाऊ प्लेटफार्म नंबर 2 पे लगाया गया जिसका उद्घाटन दूसरे पियाऊ के दानदाता सुनील सरावगी एवं परिवार ने फीता काटकर किया।

मंच के अमृतधारा प्रभारी सह कार्यक्रम संयोजक अनीश सरावगी एवं यश सुरेखा के निरंतर प्रयास एवं समर्पण से यह कार्यक्रम से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

मंच के प्रवक्ता राघव जालान ने बताया कि कार्यक्रम में रांची शाखा के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव निकुंज पोद्दार, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विशाल पाड़िया, कोषाध्यक्ष विकाश झाझरिया, मंडलिया उपाध्यक्ष सह निवर्तमान अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, प्रांतीय संजोयक अमित शर्मा, झारखंड चैंबर के महासचिव आदित्य मल्होत्रा के साथ रांची शाखा के कई पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK