किसानों के बीच हुआ हाइब्रिड धान बीज का वितरण

झारखंड कृषि
Spread the love

लतीफ अंसारी

पिठोरिया। कांके प्रखंड के इचापीड़ी पंचायत भवन में 40 किसानों के बीच हाइब्रिड धान की बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश बैठा थे। कांके बीटीएम बिंदु कुजूर ने बताया कि‍ क़ृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के बैनर तले प्रखंड के सभी कलेस्टर में किसानों को शत प्रतिशत अनुदान में हाइब्रिड धान बीज का वितरण किया जा रहा है। इसके तहत इचापीड़ी कलेस्टर में 40 किसानों के बीच सावा 7310 किस्म के हाइब्रिड धान बीज एक क्विंटल 20 किलों का वितरण किया गया।

कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार का मुख्य उद्देश्य उन्नत किस्म का बीज उपलब्ध कराकर किसानों की उपज और आय में वृद्धि करना है। हेमंत सरकार हमेशा से किसानों के हित के बारे सोचती है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाखों किसानों का कृषि ऋण सरकार ने माफ किया।

मौके पर किसानों को बीज के सही उपयोग, खेती के नवीन तरीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में मुखिया लाखो उरांव, पंचायत समिति सदस्य ऐनुल हक अंसारी, उप मुखिया मोहम्मद गुफरान, कृषक मित्र बबलू, सफीउल्लाह, वार्ड सदस्य तौफीक अंसारी और सज्जाद अंसारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *