रांची। शुक्रवार को हेमंत सोरेन कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। इससे राजधानी रांची की सूरत और बदलेगी। विवेकानंद स्कूल मोड़ से नयासराय तक कुल 8.209 किलोमीटर सिक्स लेन सर्विस रोड बनेगा।
इसके लिए कैबिनेट की बैठक में 301 करोड़ 12 लाख 48 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। वहीं पुराना अरगोड़ा चौक से पुंदाग तक 6।5 किलोमीटर फोर लेन सड़क के लिए 141 करोड़ 6 लाख 6 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
मनोहरपुर में कोयल नदी पर पुल निर्माण के लिए 37 करोड़ 88 लाख 72 हजार 600 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। सिमडेगा- कुरडेग से छत्तीसगढ़ सीमा तक 63.2 किलोमीटर सडक के राइडिंग क्वालिटी में सुधार के लिए 38 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
लातेहार-बरवाडीह- भंडरीया सड़क के 25 किलोमीटर के चौड़ीकरण और मजबूती करण के लिए 114 करोड़ 99 लाख 62 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj