एचडीएफसी बैंक ने झारखंड में चलाया ‘सक्षम खदान, सुरक्षित खदान’ अभियान

झारखंड
Spread the love

रांची। एचडीएफसी बैंक झारखंड ज़ोन द्वारा कोयला खदानों और जीएम कार्यालयों में एक विशेष सुरक्षा और जागरुकता अभियान ‘सक्षम खदान, सुरक्षित खदान’ का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षित खनन प्रक्रियाओं को बढ़ावा देना, खनन कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सशक्त बनाना, तथा डिजिटल बैंकिंग सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस पहल के तहत आईएसएम के उद्योग विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रोटोकॉल और खनन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उभरती भूमिका पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान, सभी कर्मचारियों के लिए आज के डिजिटल युग में सुरक्षित बैंकिंग से जुड़े इंटरएक्टिव वर्कशॉप भी आयोजित किए गए।

बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख (बिहार एवं झारखंड) कुमार अभिषेक ने कहा कि हम खनिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस अभियान और हमारे सहयोगी भागीदारों के माध्यम से, हमारा उद्देश्य एआई युग में सुरक्षा और नवाचार को बढ़ावा देना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *