गणपतलाल चौरसिया
गुमला। गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई प्रखंड अंतर्गत डाड़हा से छारदा जाने वाले पथ पर जैरा एवं बुड़का गांव के बीच स्थित कंस नदी पर बना पुल पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण उक्त मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
प्रखंड के पूर्वी एवं उत्तरी क्षेत्र- विशेषकर छारदा, भुरसो और आसपास के गांवों की जनता एवं वाहनों आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। इसके लिए बुड़का से कुदरा होते हुए सड़क मार्ग और करकरी से सिसई की ओर जाने वाला मार्ग का प्रयोग करें।
जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त पुल वाले मार्ग पर जाने से परहेज़ करें। उपरोक्त वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK