पीवीटीजी परिवारों के लिए जर्जर भवन में रखा अनाज हो रहा खराब

झारखंड
Spread the love

  • जिला परिषद सदस्य ने जताई चिंता, उचित भंडारण की मांग की

चैनपुर। गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के लिए रखा गया अनाज रखरखाव की कमी और जर्जर भंडारण सुविधाओं के अभाव में लगातार खराब हो रहा है। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने इस मामले पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार पीवीटीजी परिवारों को मिलने वाला राशन अत्यंत जर्जर भवन में रखा जा रहा है। भवन की खराब स्थिति के कारण अनाज के खराब होने की आशंका लगातार बनी हुई है। ना केवल इमारत की स्थिति जर्जर है, बल्कि नमी से बचाव और कीट नियंत्रण की सुविधा भी नहीं है। इसकी वजह से अनाज बर्बाद हो रहा है। अनाज को खुले में रखने या अपर्याप्त सुरक्षा के कारण उसमें नमी लग रही है। कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे वह उपभोग के लायक नहीं रह जा रहा है।

जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने इस पूरे मामले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस अनाज को सबसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए, वह लापरवाही और कुप्रबंधन के कारण बर्बाद हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि तुरंत उचित भंडारण सुविधाओं का इंतजाम किया जाए। जर्जर भवन की मरम्मत कराई जाए या अनाज को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *