रांची। रेड क्रॉस भवन में ह्यूमन राइट्स मिशन, झारखंड का स्थापना दिवस 13 जून को मनाया गया। इस अवसर पर मानवाधिकार, समाजसेवा और सामाजिक न्याय से जुड़े अनेक प्रमुख व्यक्तित्वों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन के प्रदेश अध्यक्ष पी.के. लाला एवं महासचिव दीपक कुमार ने की। मिशन से जुड़े विभिन्न जिलों के पदधारी एवं कार्यकर्ताओं ने जोश और समर्पण के साथ भाग लिया।
इस कार्यक्रम में समाजसेवी अशुतोष द्विवेदी एवं नर सेवा नारायण सेवा संस्था से जुड़े बीरेंद्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने समाज में सेवा की भावना और मानवाधिकारों की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में ह्यूमन राइट्स मिशन, झारखंड की उपाध्यक्ष श्रीमती सोहिनी रॉय, जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मीडिया सचिव अजय कुमार, सक्रिय सदस्य श्रीमती नंदा नायक भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के बाद आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था की गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK