गणपत लाल चौरसिया
गुमला। जिले में आत्महत्या या आत्महत्या करने के प्रयास का ग्राफ बढ़ता जा रहा हैं। मात्र 24 घंटे में पांच लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। शनिवार को पालकोट थाना क्षेत्र के रंगोला ग्राम निवासी 45 वर्षीय बिरशु सिंह और हंसदोन ग्राम निवासी 60 वर्षीय वृद्ध सीताराम गोप ने परिवारिक विवाद एवं तनाव को लेकर कीटनाशक पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।
गुमला सदर थाना स्थित गढ़सारू ग्राम निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी ने परिजनों द्वारा डांट फटकार करने पर उर्वक खाद खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घाघरा थाना क्षेत्र के गुनिया ग्राम निवासी 22 वर्षीय दीपिका कुमारी ने घरेलू विवाद को लेकर कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
इसी तरह सदर थाना क्षेत्र निवासी संदीप ने प्रेम प्रसंग में पड़कर सोशल मीडिया पर लाइव कीटनाशक पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लाइव वीडियो देख रहे दोस्तों ने जान बचाई। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उक्त सभी की जान बचाई गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK