सुंदरम केशरी
गुमला। चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के उत्पाद विभाग ने गुरुवार सुबह अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। विभाग ने चैनपुर बाजार टांड़ स्थित महुआ शराब विक्रेता सुमित टोप्पो और मेरी टोप्पो के घर से 5 लीटर महुआ शराब जब्त की। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के उद्देश्य से की गई थी। इस कार्रवाई के बाद से अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। कई विक्रेताओं ने अपना कारोबार बंद करने पर विचार करना शुरू कर दिया है। छापामारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद, उत्पाद सिपाही और सशस्त्र गृहरक्षक बल के सदस्य शामिल थे।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उत्पाद विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध शराब के व्यवसाय में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में इस प्रकार की कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में एक सकारात्मक संदेश गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK