आशीष कुमार वर्मा
चाईबासा। झारखंड में मॉनसून के आगमन के साथ ही बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने पूरे राज्य को प्रभावित किया है। पश्चिम सिंहभूम जिले में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां नदी-नाले उफान पर हैं। जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन पुलों के डायवर्सन जलमग्न हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों और यात्रियों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। लोगों को दैनिक कार्यों, स्कूल जाने और बाजार तक पहुँचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 19 जून को पश्चिम सिंहभूम जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन की ओर से लोगों को सावधानी बरतने और जरूरत के बिना बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK