आंजन धाम के सौंदर्यीकरण के लिए निर्देशित किया उपायुक्त ने

झारखंड
Spread the love

  • खेल व पर्यटन विभाग की विभिन्न कार्यों व योजनाओं की समीक्षा की

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। समाहरणालय के कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने जिले में खेल व पर्यटन विभाग की चल रही विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने आंजन धाम के सौंदर्यीकरण पर विशेष चर्चा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आंजन धाम के सौंदर्यीकरण के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने मसरिया डैम, पेरवाघाघ, बाघमुंडा जलप्रपात का डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये।

खेल पदाधिकारी द्वारा उपायुक्त को सिद्धो कान्हु युवा खेल क्लब रजिस्ट्रेशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उपायुक्त ने जिला परिषद को अधूरे निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को जिले में ओपन थिएटर निर्माण करने के लिए स्थल चयन करने के निर्देश दिये।

बैठक में उपायुक्त गुमला द्वारा निर्देश दिया गया कि आधे अधूरे निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए। इसके अतिरिक्त गुमला जिला अंतर्गत अन्य पर्यटन स्थलों के सम्बन्ध में भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, अन्य पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों की भी विस्तृत चर्चा की गई।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला खेल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK