- जुलाई में मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित
अफरोज आलम
कांके (रांची)। सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया, कांके प्रखंड की कार्यकारिणी समिति की बैठक मिल्लत कॉलोनी में सदर हाजी अब्दुल रहमान की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
सदस्यों ने कहा कि अंजुमन का कार्यकाल दिसंबर, 2025 में समाप्त हो रहा है। इसका चुनाव समय पर कराने को लेकर सहमति बनी। इसकी तैयारी एवं मतदाता/सदस्य बनाने पर चर्चा की गई। चुनाव अंजुमन के बायलॉज की गाइडलाइन के अनुसार ही कराया जाएगा।
मैट्रिक-2025 की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों जिनका जैक बोर्ड में 80% और सीबीएसई बोर्ड में 90% से उपर मार्क्स आया है, उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह जुलाई में आयोजित किया जाएगा।
इस बैठक में सदर हाजी अब्दुल रहमान, सेक्रेटरी मोहम्मद इरफान, कोषाध्यक्ष नुरुल होदा, सह सचिव सलामत अंसारी, इमरान अंसारी, हकीम अंसारी, संरक्षक खुर्शीद आलम, सलाहकार मौलान सफीउल्लाह, मोजीबुल अंसारी, सक्रिय सदस्य मेहंदी अंसारी, नूर आलम, हाजी मोहम्मद सलाउद्दीन, रशीद मास्टर मोहम्मद मेराज, साबिबुल अंसारी, हकीम अंसारी, तस्लीम अंसारी एवं अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK