झारखंड में मॉनसून की पहली बारिश में आसमान से बरसी मौत, जानें वज्रपात से कहां कितनी मौतें

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में आज (मंगलवार) मॉनसून की एंट्री हो गयी। इसके साथ ही जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी कई लोगों की जानें चली गयीं।

मॉनसून की एंट्री के साथ हुई झमाझम बारिश के दौरान वज्रपात से पलामू और गढ़वा जिले में चार लोगों की मौत हो गयी। एक बच्ची समेत दो लोग घायल भी हो गए। पलामू में जहां मां-बेटी की मौत हो गयी, वहीं गढ़वा में दो की मौत और दो लोग घायल हो गए हैं।

पलामू व गढ़वा में वज्रपात का दिखा कहर

पलामू जिले के चैनपुर के चांदो गांव में आज (मंगलवार) जोरदार बारिश हुई। इस दौरान वज्रपात से मां-बेटी की मौत हो गयी। गढ़वा जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र में मॉनसून की पहली बारिश के साथ हुए वज्रपात में ईंट भट्ठा की महिला मजदूर की मौत हो गयी, जबकि एक बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए। गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के चुन्दी के केवाल टोला निवासी 62 वर्षीय लखन भुइयां की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी।

झारखंड के गढ़वा जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के अमहर गांव में मंगलवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा समेत दो लोग घायल हो गए। मृतका लातेहार थाना क्षेत्र के सोहर गांव के मान कुंवर की पत्नी मंजू देवी बतायी जा रही है। घायलों में मंजू देवी की पुत्री सुरति कुमारी (5 वर्ष) एवं उत्तर प्रदेश के चोपन गांव निवासी अजय कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

62 साल के लखन भुइयां की मौत

गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के चुन्दी के केवाल टोला निवासी 62 वर्षीय लखन भुइयां की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी। आज दोपहर लखन भुइयां के घर के बाहर लगाया हुआ ढाबा पर अचानक वज्रपात होने से लखन भुइयां की मौत हो गयी। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि लखन भुइयां की कोई संतान नहीं है। इस कारण वह किसी तरह अपना गुजर-बसर करता था।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj