- भाकपा माले की दो दिवसीय राज्य कमेटी की बैठक संपन्न
रांची। भाकपा माले की दो दिवसीय राज्य कमेटी बैठक 23 और 24 जून को पुरानी विधानसभा हॉल में संपन्न हुई। बैठक में राज्यभर से पार्टी की राज्य कमेटी के सदस्य शामिल हुए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के सभी जनसंगठनों की सदस्यता में तेजी से वृद्धि की जाएगी। आंदोलन को तेज किया जाएगा। सभी जनसंगठनों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सितंबर तक पार्टी सभी जिला सम्मेलन संपन्न करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही 21 जुलाई ए.के. राय की दिवगंत तिथि से 28 जुलाई चारु मजूमदार की शहादत दिवस को लेकर जुलाई में अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा। ब्रांच कमेटियों का निर्माण किया जाएगा।
बैठक में पेसा कानून और सरना कोड को अविलंब लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। भाकपा माले ने झारखंड सरकार से मांग की कि वह इन दोनों कानूनों को लागू करने में अपनी जिम्मेदारी निभाए।
वर्तमान सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, विस्थापन, पलायन, चार लेबर कोड की वापसी, और स्थानीयता, विस्थापन जैसे मुद्दों को लेकर भाकपा माले द्वारा शुरू की गई मजदूर संघर्ष यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में जारी है। यह यात्रा हाशिए के तबकों की आवाज़ को बुलंद कर रही है। इस कड़ी में 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी मजदूर हड़ताल को सफल बनाने के लिए 8 जुलाई को पूरे राज्य में मसाल जुलूस निकाले जाएंगे।
आज सैकड़ों सामाजिक, राजनीतिक और आरटीआई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। रांची के कांके क्षेत्र से जुड़े इन कार्यकर्ताओं का स्वागत पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य और पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह और वर्तमान विधायक बबलू महतो ने पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया।
इस मौके पर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आज संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमले तेज़ हो रहे हैं। सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर दमन बढ़ा है। आम नागरिकों की आवाज़ को दबाया जा रहा है। ऐसे समय में भाकपा माले इन हमलों के खिलाफ जनपक्षीय संघर्ष को और तेज़ करेगी। पार्टी जिन नए साथियों को जोड़ रही है, उनके साथ हर मोर्चे पर खड़ी रहेगी।
विधायक बबलू महतो ने कहा कि हमारी पार्टी जनता के सवालों पर लगातार संघर्ष करती रही है। रांची जिला पार्टी के संघर्ष का ऐतिहासिक इलाका रहा है। डोरंडा गोलीकांड से लेकर अनेक जनांदोलनों का नेतृत्व पार्टी ने किया है। आज जो नए साथी पार्टी से जुड़ रहे हैं, उनका स्वागत है। हमें विश्वास है कि इससे पार्टी और जनसंघर्ष दोनों मजबूत होंगे।
बैठक में भाकपा माले राज्य सचिव मनोज भक्त, पोलित ब्यूरो सदस्य विनोद कुमार सिंह, हालधर महतो,केन्द्रीय कमेटी सदस्य गीता मंडल,शुभेंदु सेन,आरडी मांझी, राजकुमार यादव, मोहन दत्त, जयंती चौधरी, रविंद्र भुइयां, कार्तिक हाड़ी सहित राज्य भर से अन्य नेता मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK