पलामू। राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हुसैनाबाद के शत् प्रतिशत वर्ग आठ के विद्यार्थियों ने सभी विषयों में A+ लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया। सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें मुंह मीठा कराकर विद्यालीय सर्टिफिकेट प्रदान गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। समारोह में प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, जुबैर अंसारी, राजेश कुमार सिन्हा, सुषमा पांडेय, आशा कुमारी, पूनम कुमारी, रश्मि प्रकाश उपस्थित थे।
उल्लेखीनय है कि सत्र 2024-25 में राजकीयकृत मध्य विद्यालय में 116 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। जैक द्वारा आयोजित वर्ग आठ की परीक्षा में 102 विद्यार्थी ही सम्मिलित हुए। सभी विद्यार्थी ने उत्कृष्टता हासिल करते हुए ए प्लस अंक लाये।
इस विद्यालय में सभी विषयों की पढ़ाई घंटीवार होती है। सिलेबस द्वारा निर्धारित पाठ्य समाप्ति के बाद मॉडल प्रश्नों की पुनरावृत्ति कराई जाती है। प्रत्येक शैक्षणिक सप्ताहांत दिवस को विषयगत प्रश्नोत्तरी आयोजित किया जाता है। बच्चे तैयारी कर आते हैं। पारस्परिक प्रतिस्पर्धा की भावना से भाग लेते हैं, जिसका अच्छा फीडबैक मिलता है।
बतातें चलें कि बीते वर्ष मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति परीक्षा में मात्र इस विद्यालय से 34 बच्चों का चयन हुआ था। स्कूल जिला में टॉप किया था।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस विद्यालय में 514 बच्चे नामांकित थे। आरटीई के मानक अनुसार पर्याप्त शिक्षक नहीं है। आठ शिक्षक ही हैं। वर्ग छह से आठ तक उपवर्गों में विभाजित है, जिसके कारण अध्यापन में असुविधा हो रही है। इस विद्यालय में साईंस लैब, पुस्तकालय है। कम्प्यूटर की भी पढ़ाई होती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK