
रांची। अग्रवाल सभा महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित 22वें समर कैंप के तीसरे दिन की शुरुआत ओम के उच्चारण के साथ अजय गोस्वामी एवं उर्मिला पाड़िया ने बच्चों को लकड़ी की काठी-काठी का घोड़ा गीत एक्शन के साथ की। इसका बच्चों ने बहुत आनंद उठाया।
योगश्री नंददुलाल दत्ता ने योग एवं एरोबिक्स किया। मनीष कमल ने चित्रकला में तीन दिनों में अलग-अलग चित्रकला में वाटरमेलन, लाइटहाउस एवं जहाज बनाना सिखाया। सुबोध कुमार ने कोलाज की जानकारी दी और क्राफ्ट बनाना सिखाया।
पाजेब नृत्य कला केंद्र के दीपक कुमार सिन्हा से तीन दिनों तक मॉडर्न डांस का बच्चों ने जमकर मजा लिया। मो. साबिर हुसैन ने छाते पर पेंटिंग की सुंदर कलाकृतियां बनाना सिखाया। दीपक कुमार ने बच्चों को शतरंज की जानकारी दी। उन्होंने नेशनल तक जाने का हौसला बढ़ाया, जिससे बच्चे बहुत खुश हुए।
समापन के अवसर पर सभी प्रशिक्षकों को उचित मानदेय देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया। समापन सत्र में महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, वीणा मोदी, मंजू केडिया, उर्मिला पाड़िया, रीना सुरेखा, बबीता नारसरिया, वीना बूबना, नेहा तुलस्यान, प्रीति फोगला, सुनीता सरावगी, स्वर्ण जैन, रेनू छापड़िया, सीमा पोद्दार और अनीता केडिया के साथ ही सभा के पदधारी उपस्थित थे। यह जानकारी उपमंत्री निर्मल बुधिया ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK