- व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नई दिल्ली प्रवास के दौरान 24 जून को नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में मौजूद अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन में अतिथियों से जुड़ी सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए। नियमित साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का मेंटेनेंस सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित झारखंड भवन स्थित अतिथि कक्ष, कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। मौके पर विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, विधायक राजेश कच्छप, विधायक सोनाराम सिंकू, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल सहित झारखंड भवन नई दिल्ली के अन्य पदाधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK