हजारीबाग। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने शनिवार को नव प्राथमिक विद्यालय, बिरहोर टोला में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इस शिविर में बिरहोरवासियों को फ्री बुखार, सर्दी और खांसी की जांच उपलब्ध कराई गई।
एनटीपीसी परियोजना द्वारा आयोजित कैंप मे 63 लाभार्थियों ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। बीमार बिरहोर निवासियों को दवा भी उपलब्ध करायी गई। बिरहोर जनजाति विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह का हिस्सा है।
यह निःशुल्क हेल्थ कैंप चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आयोजित किया गया था। डॉक्टरों की टीम ने स्थानीय गांव वालों की जांच करने के साथ-साथ उन्हें अच्छी स्वच्छता और स्वस्थ आदतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर परियोजना के उपमहाप्रबंधक बी नवीन कुमार ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK