सीजीडी ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में नई उपलब्धि दर्ज की

झारखंड
Spread the love

रांची। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने रांची में अपने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने झारखंड के उत्तर करणपुरा कोल बेड मीथेन ब्लॉक से कोल बेड मीथेन (सीबीएम) की आपूर्ति शुरू कर दी है। यह कदम यह दर्शाता है कि गेल देसी ऊर्जा स्रोतों के उपयोग को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही यह भारत सरकार की स्वच्छ, टिकाऊ और वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की नीति को भी दर्शाता है।

पहला लो-कार्बन वाहन (एलसीवी), जिसमें लगभग 2,000 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) कोल बेड मीथेन (सीबीएम) भरी गई थी, को गेल के अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर ओएनजीसी, पीईएल और आईओसीएल के अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह कदम परिवहन क्षेत्र में सीबीएम के उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

सीबीएम आपूर्ति की इस सफल शुरुआत के पीछे गेल, ओएनजीसी, पीईएल और आईओसीएल जैसे विभिन्न हितधारकों के बीच मजबूत साझेदारी और समन्वित प्रयास का बड़ा योगदान है। यह पहल स्वच्छ ऊर्जा के राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच मिलकर किए जा रहे कार्य का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

ईंधन के रूप में कोल बेड मीथेन (सीबीएम) न केवल स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करता है बल्कि ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को भी कम करता है। इसके बढ़ते उपयोग से आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है। साथ ही, यह ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाकर पारंपरिक जीवाश्म ईंधनों (फॉसिल फ्यूल) पर निर्भरता को घटाता है।

यह पहल भारत सरकार के गैस आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने के लक्ष्य के अनुरूप है। साथ ही, यह ऊर्जा खपत में सततता को बढ़ावा देने और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में भी सहायक है।

रांची में अपने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क में कोल बेड मीथेन (सीबीएम) को शामिल करने का गेल का यह प्रयास कंपनी की दूरदर्शी सोच और स्वच्छ व नवाचारी ईंधन के माध्यम से देश के सतत ऊर्जा भविष्य की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK