सीए स्टूडेंट्स नेशनल टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का रांची में आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रांची शाखा के तत्वावधान में सीए स्टूडेंट्स नेशनल टैलेंट सर्च कार्यक्रम के अंतर्गत शाखा स्तरीय क्विज, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रांची शाखा के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सीए विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तार्किकता और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना है| 

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स सीए अंकित राजगारिया, सीए वर्षा बागीशा एवं सीए उर्वी गुप्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने निष्पक्ष मूल्यांकन कर प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर स्थान प्रदान किया।

इंस्टीट्यूट की रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया और सचिव सीए भुवनेश कुमार ठाकुर ने विजेताओं को बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आगामी स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

विजेताओं के नाम

क्विज प्रतियोगिता

प्रथम : अनकृश भारतीय और दीक्षार्थी प्रवीण की जोड़ी
द्वितीय : क्षितिज अविनाश और समृद्धि शर्मा की जोड़ी

निबंध लेखन प्रतियोगिता

प्रथम : शुभी श्रीजा
द्वितीय : ऋषि बरुआ

भाषण प्रतियोगिता

प्रथम : रितिका मोदी
द्वितीय : कनक विजयवर्गीय

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK