नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय के नामित प्राधिकरण ने वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों की नीलामी के 12वें दौर के तहत 6 भूमिगत कोयला ब्लॉकों के लिए बोलियां 18 जून को खोलीं। 6 भूमिगत कोयला ब्लॉकों में से 2 कोयला ब्लॉकों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं।
ऑनलाइन बोलियों को बोलीदाताओं की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक रूप से डिक्रिप्ट किया गया और खोला गया। इसके बाद, बोलीदाताओं की उपस्थिति में ऑफ़लाइन बोली दस्तावेजों वाले सीलबंद लिफाफे भी खोले गए। पूरी प्रक्रिया को बोलीदाताओं के लिए स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। 2 कोयला ब्लॉकों के लिए 14 बोलियां ऑनलाइन और भौतिक रूप में प्राप्त हुई हैं।
ऑनलाइन प्राप्त बोलियों की ब्लॉकवार सूची
क्र. सं. | कोयला ब्लॉक का नाम | दौर | बोलियों की संख्या (ऑनलाइन और ऑफलाइन समेत) | कोयला ब्लॉक का प्रकार |
1 | रजगामार डिप साइड (देवनारा) | 12वां दौर | 6 | नॉन-कोकिंग |
2 | रजगामार डिप साइड (साउथ ऑफ फुलकडीह नाला) | 12वां दौर | 8 | नॉन-कोकिंग |
कुल | 14 |
नीलामी प्रक्रिया में बोलियां जमा वाली कंपनी
क्र.सं. | बोलीदाता का नाम | जमा की गई बोलियों की संख्या |
1 | गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड | 2 |
2 | दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड | 2 |
3 | टीएमसी मिनरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड | 2 |
4 | सिंघल स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड | 2 |
5 | एनआरएसकेएस माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड | 2 |
6 | श्याम ऑर (झारखंड) प्रा. | 2 |
7 | मिवान स्टील्स लिमिटेड | 1 |
8 | श्याम मेटलिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड | 1 |
कुल | 14 |
बोलियों का मूल्यांकन एक बहु-विषयक तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा और तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाताओं को एमएसटीसी पोर्टल पर आयोजित की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक नीलामी में भाग लेने के लिए चुना जाएगा।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK