पांच गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करेगा बीएयू

झारखंड
Spread the love

  • कुलपति डॉ एससी दुबे ने चान्हो प्रखंड के सिलागाई गांव में अभियान की शुरुआत की

रांची। राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देशन में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के पांच गांवों को समग्र कृषि विकास के लिए बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) ने अंगीकृत किया है। विश्वविद्यालय इन गांवों का आधार रेखा सर्वेक्षण और इसके आधार पर कार्य योजना तैयार कर सरकार को समर्पित करेगा।

इसी क्रम में 6 जून को रांची जिला के चान्हो प्रखंड के सिलगाई गांव में बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे के नेतृत्व में वैज्ञानिकों के एक दल ने अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रतिमा स्थल के प्रांगण में पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकार के विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किसान-वैज्ञानिक इंटरफेस का भी आयोजन किया गया, जिसमें करीब 100 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर कुलपति डॉ दुबे ने कहा कि सिलगाई झारखंड का ऐतिहासिक गांव है, जो शहीद वीर बुधु भगत के आदर्श पर चलता आ रहा है। विश्वविद्यालय इस गांव के समग्र विकास के लिए व्यापक अध्ययन कराएगा। इस आधार पर एक तीन वर्षीय योजना तैयार कर सरकार को समर्पित करेगा।

वैज्ञानिक दल में प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ रेखा सिन्हा, कृषि प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ बीके झा, सस्य वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार सिंह, उद्यान वैज्ञानिक डॉ एस सेन गुप्ता और आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन के वैज्ञानिक डॉ अरुण कुमार उपस्थित थे।

इंटरफेस कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों के दल द्वारा पीआरए एक्सरसाइज के माध्यम से किसानों के संसाधनों एवं समस्याओं और अपेक्षाओं का आकलन किया गया। ग्रामीणों की ओर से सिलागाई गांव की मुखिया गुड़िया कुमारी उरांव, शिवपूजन भगत, मोरहा उरांव आदि ने भाग लिया।

विद्यार्थी दल का नेतृत्व सहायक प्राध्यापक डॉ नीतू कुमारी ने किया। विद्यार्थी दल में प्रिया पल्लवी, आस्था सिन्हा, श्वेता कुमारी, अनूप कुमार, अलका कुमारी एवं सिद्धार्थ कुमार शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *