बीएयू ने 6 दिनों में राज्य के 63 हजार से अधिक किसानों को किया जागरूक

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) राज्य के किसानों को नवीनतम कृषि एवं पशुपालन तकनीक से अवगत कराने और झारखंड सरकार एवं केंद्र सरकार की किसान कल्याण योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चला रहा है।

बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे ने बताया कि 29 मई से प्रारंभ हुआ यह अभियान 12 जून तक चलेगा। बीएयू के नियंत्रणाधीन राज्य के 16 जिलों में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्रों के नेतृत्व में 29 मई से 3 जून तक इन जिलों के 646 गांवों में 63,207 किसानों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया।

अभियान के तहत खरीफ मौसम की मुख्य फसलों धान, मक्का, मोटे अनाज (श्री अन्न), अरहर, उड़द, मूंग, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, सरगुजा की खेती की उन्नत तकनीक, मिट्टी जांच का महत्व और मिट्टी जांच के आधार पर पोषक तत्वों का व्यवहार, फसल सुरक्षा के उपाय, फलों एवं सब्जियों की उन्नत कृषि तकनीक, गर्मी एवं बारिश के मौसम में पशु–पक्षियों की देखभाल, पोषण, प्रबन्धन एवं रोग निदान आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी।

इसी प्रकार प्राकृतिक एवं जैविक खेती, मोटे अनाज की खेती, किसानों की स्वदेशी किस्मों एवं पद्धतियों के संरक्षण, कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण एवं मूल्यवर्धन विषय पर भी विस्तृत तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी गयी।

इसके अलावा केन्द्र एवं झारखंड सरकार की कृषि से संबंधित योजनाओं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पारम्परिक कृषि विकास योजना, कृषि यंत्रीकरण उप-मिशन, कृषि विस्तार पर उप मिशन, किसान क्रेडिट कार्ड, मिलेट मिशन योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, झारखंड किसान समृद्धि योजना, बिरसा बीज उत्पादन एवं फल विस्तार योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। किसानों से इन योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

कुलपति डॉ दुबे ने बताया कि अभियान के तहत 16 जिलों में 36  टीमों का गठन किया गया है, जिनमें बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्रों के 56 वैज्ञानिक, विश्वविद्यालय के मुख्यालय, महाविद्यालयों एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्रों से 24 वैज्ञानिक, झारखंड में स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विभिन्न संस्थानों से 29 वैज्ञानिक एवं राज्य सरकार के कृषि विभाग एवं संबन्धित विभागों के जिला एवं प्रखण्ड स्तर के 78 पदाधिकारी शामिल हैं।

प्रत्येक टीम प्रतिदिन 3 गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। विश्वविद्यालय स्तर पर निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ रेखा सिन्हा एवं नोडल पदाधिकारी डॉ बीके अग्रवाल प्रतिदिन इस अभियान की प्रगति की माॉनिटरिंग कर रहे हैं। यह अभियान 12 जून तक चलेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *