रांची। संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन की बी.एड. एवं डी.एल.एड इकाई ने विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल रोग के प्रति समाज में जागरुकता फैलाना और इससे बचाव एवं प्रबंधन की जानकारी देना था।
जागरूकता कार्यक्रम में प्रशिक्षु शिक्षकों ने सिकल सेल रोग की पहचान, लक्षण और उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं अर्धचंद्राकार (हंसिए के आकार) की हो जाती हैं, जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है और शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है।
इसके लक्षणों में बार-बार तेज़ दर्द, थकावट, एनीमिया, बच्चों में विकास में रुकावट और संक्रमण की प्रवृत्ति शामिल हैं। समय पर जांच करवाने और नियमित स्वास्थ्य परामर्श लेने की सलाह दी। यह भी बताया कि सरकार द्वारा इस बीमारी के लिए विशेष स्क्रीनिंग अभियान और उपचार सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, खासकर जनजातीय एवं संवेदनशील समुदायों के लिए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK