मांडर ब्लॉक के महुआजाड़ी पंचायत भवन में डालसा का जागरुकता कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

  • पीएलवी ने वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन की जानकारी दी
  • एलएडीसी ने डायन बिसाही और बाल विवाह पर रखीं बातें

रांची। झालसा के निर्देश पर डालसा, रांची ने मांडर ब्लॉक के महुआजाड़ी पंचायत भवन में ‘विधिक सेवा आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन 6 जून, 2025 को किया। कार्यक्रम में एलएडीसी डिप्टी चीफ राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी सुमन ठाकुर, पूनम देवी, सोनी कुमारी, मो.शामी अंसारी, तालीब अंसारी, कलीन्द्र गोप, विधि के छात्र-छात्राएं, अनन्नया राज, स्नेहाप्रिया एवं राजा वर्मा उपस्थित थे। लोगों को डायन बिसाही, बाल श्रम और बाल विवाह पर जागरूक किया गया।

राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि साथी अभियान के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बेघर, निराश्रृत बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रहने का अधिकार दिलाने का काम डालसा के द्वारा किया जा रहा है। वैसे बच्चों का आधार नहीं बना है, उनका आधार कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। अनाथा बच्चों को डालसा द्वारा चिन्हित किया जा रहा है, उन्हें मदद पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

राजेश कुमार सिन्हा ने यह भी बताया कि डायन-बिसाही अंधविश्वास है। किसी भी महिला को डायन कहकर इंगित करना, उसे मारना-पीटना, हत्या करना और प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है। 

डालसा के पीएलवी सुमन ठाकुर और पम्मी देवी ने प्री-लिटिगेशन मुकदमा दर्ज कराने, विधवा, वृद्धा पेंशन, असंगठित मजदूरों का निबंधन, आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड, शौचालय स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी। पीएलवी शामी अंसारी ने उपस्थित लोगों से उनके शिकायत का आवेदन लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK