- प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
रांची। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने अर्पिता महिला मंडल के सहयोग से गांधी नगर स्थित कार्यकारी छात्रावास प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस-2025 पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित किया। इस वर्ष आयोजन का थी “एक पेड़ मां के नाम” था।
इस अवसर पर सीसीएल परिवार के 250 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। अभियान के तहत 75 पौधे लगाए गए और 100 से अधिक पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अपने घरों में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया गया।
यह आयोजन 1 जून से चल रहे ‘पर्यावरण जागरुकता पखवाड़ा’ का समापन था। इस दिन कर्मचारियों के लिए क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूर्व में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सभी को प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कर अगली पीढ़ी के लिए एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने फलों के बीजों के पुनः उपयोग द्वारा प्राकृतिक बीज प्रसार को प्रोत्साहित करने की अपील की। एकल-प्रयोग प्लास्टिक के उन्मूलन को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया।
इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती रीता तिवारी, श्रीमती रूपा रानी और श्रीमती इंदु मिश्रा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने पर्यावरण संतुलन, महिला सहभागिता और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 जून, 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK