उत्तर प्रदेश। पेट्रोप पंप कर्मचारी पर पिस्तौल तानकर चर्चा में आई अरीबा खान ने यू टर्न ले लिया है। पिस्तौल तानने यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उसे साहस को लोग सराह रहे थे। कई पार्टी ने उसे सम्मानित भी किया था।
यह घटना उत्तर प्रदेश की हरदोई के बिलग्राम कस्बे में 16 जून, 2025 को शाम में घटी थी। ईंधन भराने के वक्ता परिवार वाले वाहन से उतरने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पेट्रोल कर्मचारी और अरीबा खान के पिता के बीच मौखिक बहस हो गई थी।

अरीबा का कहना था कि कर्मचारी ने उसके पिता से धक्का-मुक्की की। इसके बाद पंप कर्मचारी रजनीश कुमार के सीने पर तान दी, साथ ही कहा कि इतनी गोलियां मारूंगी कि घर वाले पहचान भी नहीं पाएंगे। घटना के बाद कर्मचारी ने तुरंत मामला दर्ज कराया।
अरीबा, उनके पिता एहसान खान और माता हुसनबानो के खिलाफ FIR दर्ज हुई। पुलिस ने पिस्तौल और 25 गीतनिवाले कार्ट्रिज जब्त कर ली हैं। जिला प्रशासन को पिता का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है।
अरीबा सिर्फ़ 2 दिन में पूरी तरह बदल गई। उसने कहा कि मैं अपनी गलती स्वीकार करती हूं। मैंने नियम का उल्लंघन किया। सेल्समैन ने कहा कि उसने सिर्फ़ ईंधन भरने के दौरान उन्हें अपने वाहन से बाहर निकलने के लिए कहा था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK