अनिल अग्रवाल ने AM/NS परियोजना के लिए 28,000 करोड़ के प्रोत्साहन की सराहना की

झारखंड
Spread the love

रांची। वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को दिए जा रहे प्रोत्साहनों की सराहना की है। कहा है कि राजस्थान, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य भी इस प्रकार की योजनाएं अपनाकर निवेश के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।

हाल ही में ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट में श्री अग्रवाल ने अनाकापल्ली में आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील (AM/NS) के एकीकृत स्टील प्लांट के लिए ₹28,000 करोड़ तक के प्रोत्साहन दिए जाने का उल्लेख किया।

उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मुद्दों—जैसे भूमि पर स्टांप ड्यूटी, GST, बिजली और पानी की लागत—का समाधान करके बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए उठाए गए साहसी और समयोचित कदमों को रेखांकित किया।

श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि इस तरह की बड़ी परियोजनाएं क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेंगी और आर्थिक गतिविधियों को गति देंगी।

श्री अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे अन्य राज्य भी ऐसे उपाय अपनाकर निवेश के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “जो राज्य सबसे आक्रामक नीति अपनाएगा, वही सबसे अधिक निवेश आकर्षित करेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK