- परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ईकोना गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां घर के पास एक कुएं में गिरने से 82 वर्षीय वृद्ध महिला ब्रिजिट टोप्पो की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार ब्रिजिट टोप्पो लंबे समय से बीमार चल रही थीं। अक्सर घर के बगल के मैदान में टहलने जाया करती थीं। शनिवार शाम को भी वह इसी क्रम में घर के पास स्थित एक कुएं में जा गिरीं। मृतका के बेटे रोहित टोप्पो ने बताया कि उनकी मां बीमारी के कारण कमजोर थीं। अक्सर मैदान में घूमती थीं। शनिवार को जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
काफी खोजबीन के बाद उनका शव कुएं के अंदर मिला। गांव वालों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। इस दुखद घटना की सूचना चैनपुर की मुखिया शोभा देवी और जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा को दे दी गई है। पूरे गांव में इस घटना से शोक का माहौल है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK