- 130 फीट ऊंची टावर पर चढ़ा युवक
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। सदर थाना स्थित कोटाम ग्राम में शनिवार को मशहूर फिल्म ‘शोले’ का एक वाक्या देखने को मिला। यहां स्थित रिलायंस के 130 फीट ऊंची टावर पर एक 25 साल का युवक चढ़ गया। शोले फिल्म के वीरू की तरह अपनी मांग मनवाने की जिद पर अड़ गया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ यहां जुट गई।
युवक हाथ छोड़कर 130 फीट ऊंचे टावर से कूद जाऊंगा, फांद जाऊंगा वाला डायलॉग दोहराता रहा। इस दौरान अपने पिता और भाई को गंदी-गंदी गाली देते हुए जमीन बंटवारा करने की बात को बार-बार दोहराता रहा। इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
काफी लोग उक्त घटना की रिल बनाने और वीडियो बनाकर वायरल करने में जुटे रहें। उपस्थित लोग उस वक्त चौंक पड़ते जब वह बिना किसी सहारे के दोनों हाथों को उपर उठाकर खड़ा हो जाया करता था। कुदने की धमकी देने लगता था। लोगों के समझाने पर वह और भी उत्तेजित और उग्र हो उठता था। बाद में लोगों ने उसे समझाना छोड़कर कोटाम पिकेट पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोटाम पिकेट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। उक्त सिरफिरे 25 वर्षीय युवक रितेश सिंह उर्फ बाबू को काफी समझाने बुझाने की कोशिश की। वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं था। तीन चार घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा। इस बीच गर्मी ने अपना रंग भी दिखाना शुरू कर दिया था। कोटाम पिकेट पुलिस ने अन्य विकल्प तलाशते हुए उक्त घटना की जानकारी अपने उच्च पदाधिकारियों को दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK