रांची। इस समय बड़ी खबर आ रही है, 19 जून को रांची में तेज और भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने भी रांची में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इसी वजह से रांची जिला के सभी स्कूल एक दिन के लिए बंद रहेंगे।
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने यह आदेश जारी किया है। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आइए विस्तृत से जानें…
इन स्कूलों पर लागू होगा आदेश
- सरकारी स्कूल
- गैर-सरकारी (निजी) स्कूल
- सहायता प्राप्त स्कूल
- अल्पसंख्यक स्कूल
मौसम विभाग ने रांची को रेड जोन में रखा है, यानी यहां बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। इसी वजह से स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है।
अगर कोई स्कूल आदेश नहीं मानेगा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी स्कूलों के शिक्षक, प्रधानाध्यापक और शिक्षा अधिकारियों को आदेश का पालन करने को कहा गया है। कक्षा केजी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने को कहा गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj