आरयू और डीएसपीएमयू के कुलपति का सौंपा अतिरिक्‍त प्रभार, आदेश जारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। आरयू और डीएसपीएमयू के कुलपति का कार्यकाल पूरा हो गया है। कुलाधिपति सह राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इन विवि के कुलपति का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा है। इसका आदेश राज्‍यपाल सचिवालय ने 20 जून, 2025 को जारी कर दिया है। यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है।

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने जारी आदेश में कहा है कि डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य का कार्यकाल पूरा होने के कारण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति का पद रिक्त हो गया है। अंतरिम व्यवस्था के रूप में झारखंड विश्वविद्यालयों के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति ने केवल नियमित कार्यों के निपटान के लिए अगले आदेश तक दक्षिण छोटानागपुर, रांची के प्रमंडलीय आयुक्त को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

नियमित कार्यों को छोड़कर किसी भी नीतिगत मामले के लिए कुलाधिपति की स्वीकृति लेनी होगी। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में डॉ. अजीत कुमार सिन्हा का कार्यकाल पूरा होने के कारण रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का पद रिक्त हो गया है। अंतरिम व्यवस्था के रूप में राज्यपाल-सह-कुलाधिपति ने केवल नियमित कार्यों के निपटान के लिए अगले आदेश तक नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय, पलामू के कुलपति को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

नियमित कार्यों को छोड़कर किसी भी नीतिगत मामले के लिए कुलाधिपति की स्वीकृति लेनी होगी। यह 21 जून, 2025 से लागू होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK