ABVP ने आर्य समाज की शोभा यात्रा में चना, गुड़, शरबत, पानी का किया वितरण

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के तत्वावधान में आर्य समाज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवाओं ने भाग लिया। यात्रा का उद्देश्य वैदिक संस्कृति और आर्य समाज के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करना था।

यात्रा के दौरान गर्मी को ध्यान में रखते हुए ABVP कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभागियों को चना, गुड़ और शुद्ध पेयजल का वितरण किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह सेवा कार्य लोगों के बीच सराहना का विषय बना।

SFS प्रांत प्रमुख छवि सिंह  ने बताया कि इस प्रकार की शोभायात्रा समाज को वैदिक विचारधारा की ओर प्रेरित करती हैं। युवाओं में सेवा की भावना का संचार करती हैं।

मौके पर जिला संयोजक आदित्य कुमार साहू, नगर मंत्री जय कुमार, राजेश प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कंचन जानवी गोयल, ओम प्रकाश गुप्ता, निलेश गुप्ता, विकास गुप्ता, सुनील कुमार, किरण गुप्ता, माधुरी देवी, आकाश कुमार साहू, युवराज कुमार, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK