विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी की बड़ी कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। बीती रात मझिआंव थाना में पदस्थापित पुअनि तपेश कुमार के नेतृत्व में रात्रि गश्ती के दौरान सशस्त्र बलों के साथ बुढ़ीखांड इलाके में वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में एक उजले रंग के पिकअप वाहन (संख्या BR26K-7787) को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन में गोवंशीय पशुओं को बेरहमी से मुंह बांधकर ठूंस-ठूंसकर लादा हुआ पाया गया। वाहन में सात पशु थे, जिनमें एक काले रंग की गाय, दो मोहकल रंग की गायें, दो सोकन रंग के बैल और दो सफेद रंग की गाय शामिल हैं। सभी पशुओं को अमानवीय ढंग से वाहन में भरकर ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक सहित दो अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौतम कुमार (उम्र लगभग 26 वर्ष), पिता- बसंत पासवान, ग्राम- बुढ़ीखांड और शबील खान (उम्र लगभग 65 वर्ष), पिता- स्व. नसरुद्दीन खान, ग्राम- अधौरा, दोनों थाना मझिआंव गढ़वा के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि ये सभी पशु बिहार के औरंगाबाद स्थित बूचड़खाने में ले जाए जा रहे थे।
इस कड़ी में एक अन्य अभियुक्त पप्पू अंसारी, पिता- हनीफ अंसारी, ग्राम व थाना- बारुण, औरंगाबाद (बिहार) रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से उजले रंग के पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है।
इस मामले में मझिआंव थाना में कांड संख्या 91/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK