भारी बारिश के बाद कांके डैम का खोला गया एक फाटक

झारखंड
Spread the love

  • धुर्वा और कांके डैम के सुरक्षा मानकों का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

रांची। भारी बारिश के बाद भी धुर्वा एवं कांके डैम का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से 20 जून, 2025 को कांके एवं धुर्वा डैम का निरीक्षण पदाधिकारियों ने किया। अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक ने धुर्वा और अनुमंडल पदाधिकारी, सदर उत्कर्ष कुमार ने कांके डैम का देर शाम निरीक्षण किया। इस दौरान लोकल इंस्पेक्टर और जूनियर इंजीनियर मेंटेनेंस भी उपस्थित थे।

डैम का जलस्तर व सुरक्षा मानकों का निरीक्षण

पदाधिकारियों द्वारा दोनों डैम के जलस्तर, फाटक एवं अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धुर्वा डैम का जलस्तर खतरे के निशान से 10.5 फीट नीचे पाया गया। धुर्वा डैम की क्षमता 38 फीट है। लोकल इंस्पेक्टर और जूनियर इंजीनियर (मेंटेनेंस) द्वारा बताया गया कि खतरे के निशान से ज्यादा पानी होने पर धीरे-धीरे डैम का गेट खोलने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक द्वारा धुर्वा डैम के पांचों फाटक का भी निरीक्षण किया गया। जूनियर इंजीनियर द्वारा बताया गया कि 2 महीने पहले ही गेट की मरम्मत की गई है।

गेट को खोलने पर हूटर बजाया जाता है

अनुमंडल पदाधिकारी, सदर उत्कर्ष कुमार द्वारा कांके डैम का जलस्तर, फाटक एवं अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि डैम का जलस्तर खतरे के निशान से 2 फीट नीचे है। डैम का एक फाटक खोला गया है। संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में गेट को खोलने पर हूटर बजाया जाता है। निचले स्तर में रह रहे लोगों को भी इसकी जानकारी दी जाती है ताकि ससमय सुरक्षात्मक उपाय किए जा सके।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK