
- प्रथम चरण में 3 लाख 40 हजार से ज्यादा लाभुकों को आधार बेस्ड सम्मान राशि का भुगतान
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को अप्रैल महीने की 2500 रुपए की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। प्रथम चरण में जिले में 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ 1 लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है।
जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है और उन्होंने अपना आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है। वैसे लाभुकों से उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आधार सीडिंग कराने की अपील की है, ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है। अतिशीघ्र भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के बाद शेष सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर और सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
प्रखंडवार लाभुकों की संख्या
- अनगड़ा – 14022
- बेड़ो – 16874
- बुंडू – 7385
- बुढ़मू – 14812
- चान्हो – 16525
- ईटकी – 8554
- कांके – 28432
- खलारी – 7631
- लापुंग – 8770
- मांडर – 19941
- नगड़ी – 15140
- नामकुम – 14436
- ओरमांझी – 16560
- राहे – 8154
- रातू – 15002
- सिल्ली – 17745
- सोनाहातू – 11236
- तमाड़ – 15387
- अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 13575
- बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 10030
- हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 16376
- सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 25634
- कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 997
- नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 6689
- नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 7086
- बुंडू नगर पंचायत – 3070
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK