रांची! राष्ट्र सेविका समिति, झारखंड प्रांत द्वारा धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस शिविर में झारखंड के 20 जिलों से 225 सेविका बहनों ने भाग लिया।
शिविर का उद्देश्य युवतियों में अनुशासन, शारीरिक सुदृढ़ता, राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना था। प्रतिदिन सेविकाओं ने योग, व्यायाम, बौद्धिक चर्चा, गीत, सेवा कार्य आदि में भाग लिया। इस आवासीय शिविर में सेविकाओं के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक पक्षों का व्यापक प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण वर्ग में लगभग 12 से 14 शिक्षिकाएं और प्रांत स्तर की 10 अधिकारी निरंतर उपस्थित रहीं। शिविर को अखिल भारतीय स्तर की वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनीता हल्देकर, चित्रा ताई जोशी एवं नीता बा ने मार्गदर्शन दिया। क्षेत्र संपर्क प्रमुख पदमा देवी भी मौजूद रहीं।
समापन समारोह की मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका चित्रा जोशी ने कहा कि भारत माता हमारी प्राणशक्ति हैं। हमारी भौतिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक आवश्यकताओं की पूर्ति वह स्वयं करती हैं। हमें अपने जीवन का प्रत्येक क्षण और प्रत्येक कर्म भारत माता के चरणों में समर्पित कर देना चाहिए।
समारोह की मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक श्रीमती निर्मल कौर ने सेविकाओं के अनुशासन, ऊर्जस्विता और सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर राष्ट्र को कर्तव्यनिष्ठ, चरित्रवान और राष्ट्रभक्त नागरिक प्रदान करते हैं।
राष्ट्र सेविका समिति की श्रीमती उषा सिंह (प्रांत संचालिका), श्रीमती शारदा गुप्ता (प्रांत कार्यवाहिका), डॉ त्रिपुला दास (प्रांत सह कार्यवाहिका), श्रीमती निर्मला सिंह (प्रांत संपर्क प्रमुख), श्रीमती पूनम सिंह, डॉ. जिज्ञासा ओझा, श्रीमती शालिनी सचदेव, श्रीमती रीता सिंह, श्रीमती सुमन सिन्हा, श्रीमती ग़निता झा, श्रीमती कुसुमलता सिंह, जयश्री कुजूर, श्रीमती सुधा प्रजापति, श्रीमती अपर्णा सिंह की उपस्थिति रही। पूरे वर्ग में वर्गाधिकारी के रूप में श्रीमती जामवंती मिश्रा (प्रांत बौद्धिक प्रमुख) उपस्थित रहीं। इस वर्ग की सर्वव्यवस्था प्रमुख मृदुल चौरसिया थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK