पश्चिम सिंहभूम उपायुक्त ने किया महादेव शाल धाम का निरीक्षण

झारखंड
Spread the love

  • सावन की तैयारियों में जुटा प्रशासन

गोइलकेरा। पश्चिम सिंहभूम जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने गोइलकेरा प्रखंड स्थित झारखंड पर्यटन ग्रेड-सी में सूचीबद्ध महादेव शाल धाम मंदिर का निरीक्षण बुधवार को किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सबसे पहले विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां की आधारभूत एवं मूलभूत सुविधाओं का जायज़ा लिया।

इसके पश्चात उपायुक्त ने स्थानीय मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर सावन माह के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आवश्यक तैयारियों और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी श्रीमती रूपा रानी तिर्की सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK