शुद्ध शाकाहारी होटल रमादा बाय विन्धम में स्‍वागत है आपका, जानें खूबी

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

रांची। रमादा बाय विन्धम ग्रुप अब रांची के बरियातू रोड में शुद्ध शाकाहारी होटल खोल रहा है। इसका उद्घाटन 30 मई को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा संयुक्त रूप से करेंगे। उक्त जानकारी होटल रमादा बाय विन्धम के एमडी पवन बजाज और निदेशक चंद्रेश बजाज ने गुरुवार को मीडिया को दी।

एमडी ने बताया कि रमादा बाय विन्धम ग्रुप का देश विदेश में 9300 से अधिक होटल है। रमादा बाय विन्धम अब रांची वासियों की सुविधा के लिए होटल रमादा बाय विन्धम खोल रहा है। लगभग 50 हजार वर्गफीट में फैले इस होटल में 67 बड़े डीलक्स सूट प्रीमियम रूम अत्याधुनिक सुविधा के साथ कमरे उपलब्ध है।

होटल में दो बड़े हॉल है, जो शादी विवाह, पार्टी, सामाजिक समारोह, सेमिनार आदि के उपयुक्त स्थान है। इसके अलावा पांच हजार स्क्वायर फीट का वातानुकूलित हॉल के साथ शुद्ध शाकाहारी वाले होटल में लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को परोसा जाएगा। इस रेस्टोरेंट में 150 से अधिक लोग एक साथ बैठ सकते है। यहां ग्राहकों की पूर्ण सुविधा का ख्याल रखा गया है। साथ ही बेकरी की भी सुविधा उपलब्ध है।

होटल की ओर से ग्राहकों का ख्याल रखते हुए बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, सालगिरह आदि के लिए स्पेशल डिश की भी व्यवस्था रहेगी। लोगों को घर जैसा माहौल मिलेगा। यहां एक साथ 150 की संख्या में गाड़ी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। जिम, योगा सेंटर, ओपन एरिया, वॉकिंग ट्रैक आदि की भी सुविधा उपलब्ध कराया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *