नए उपायुक्त कुमार ताराचंद का स्वागत और पूर्व डीसी को दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

  • समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित हुआ स्वागत-सह-विदाई समारोह

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा के नवनियुक्त उपायुक्‍त कुमार ताराचंद के आगमन और पूर्व डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की विदाई के सम्मान में 30 मई को समाहरणालय सभाकक्ष में स्वागत-सह-विदाई समारोह का अयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त कुमार ताराचंद ने शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर पूर्व डीसी के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। साथ ही, जिला के वरीय पदाधिकारी व कर्मियों ने उन्हें सम्मानित किया।

इस मौके पर उपायुक्त कुमार ताराचंद ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक नियमित प्रक्रिया है, जो हमेशा चलती रहती है। जिला में उपायुक्त के रूप डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने काफी अनुशासन से जिला में कार्य किया है। इस दौरान वे काफी कर्मठता और ईमानदारी से अपने प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करते रहे। उन्होंने जिला को जिस विकास के पथ पर अग्रसर किया है, उसे मैं भी आगे बढ़ाता रहूंगा। पुराने जो कार्य हैं उसमें नई चीजों को भी जोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से उन्हें भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं।

पूर्व उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि मेरे प्रशासनिक कार्यकाल में लोहरदगा जिले का सेवाकाल सबसे बेहतरीन कार्यकाल में से एक रहेगा। नई-नई पोस्टिंग के समय कुछ चुनौतियां रहीं जो समय के साथ बेहतर होती गईं। लोहरदगा जिला में अमन-चैन बहाल होता गया। अपने कार्यकाल में निर्वाचन कार्य भी किये। उसका बेहतरीन अनुभव रहा। बहुत कुछ सीखने का मिला।

डॉ कृष्‍ण ने युवाओं के सद्भावना और सौहार्द्र बनाने रखने के लिए सद्भावना मंच का गठन किया गया, जिसमें पूर्व पुलिस अधीक्षक राम कुमार का भी बहुत योगदान रहा। पूर्व उपायुक्त ने अपने साथ करने वाले सभी पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को याद किया। साथ ही, सभी पदाधिकारी व कर्मियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी।

वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने पूर्व उपायुक्त के कार्यकाल की सराहना की। सभी को उनके कार्यकुशलता के बारे अपने विचार रखे।

उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जीवन और कार्य में तालमेल के बारे बहुत कुछ सीखने का मिला। डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण के साथ काफी बेहतर समन्वय रहा। निर्वाचन कार्य में भी काफी कुछ सीखने का मिला।

आज के कार्यक्रम में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जीतेंद्र मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निबंधक सुभाष दत्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अंचल अधिकारी भंडरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, लोहरदगा ने भी अपने विचार रखे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *