केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मलेशिया में भारतीय प्रवासियों के साथ संवाद किया

झारखंड
Spread the love

रांची। मलेशिया के कुआलालंपुर में भारतवंशियों के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज संवाद किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि अपने देश से इतनी दूर भारतवंशियों से मिलकर जो आत्मिक अनुभूति होती है, उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। इस क्रम में इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत से रूबरू कराया।

श्री सेठ ने उन्हें बताया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में नया भारत हर क्षेत्र में तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है। यह खुशी है कि दुनिया भर के भारतवंशी भारत को पूर्ण समर्थन कर रहे हैं। यह भारतवंशियों की विशेषता है कि वह जिस देश में रहते हैं, उस देश के लिए कर्तव्यों का निर्वहन समर्पित हो कर करते हैं। अभी भारत विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की 140 करोड़ जनता कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। यह नया भारत अब हर क्षेत्र में नए इनोवेशन कर रहा है। अभी भारत में गौरवशाली विरासत के साथ समग्र विकास की यात्रा चल रही है। वर्तमान समय में भारत वन नेशन वन इलेक्शन की तरफ कदम बढ़ा चुका है ताकि चुनाव के अनावश्यक परेशानियों और संसाधनों की बर्बादी से बचा जा सके। उसका सदुपयोग देश के विकास में हो।

ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान के माध्यम से हमने बता दिया कि आतंकवाद का फन कुचलने के लिए भारत सदैव खड़ा है। आतंकवाद जैसे विषय पर भारत जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है और यह आगे भी जारी रहेगा। मोदी का नया भारत अपनी गौरवशाली संस्कृति और सभ्यता को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। जहां हम आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया का मंत्र अपना रहे हैं। पूरी दुनिया को भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे रहे हैं।

इस संवाद कार्यक्रम में भारतवंशियों से कई विषयों पर परिचर्चा किया। उनके सुझाव भी लिया। भारत के विकास में उनकी भूमिका से भी उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर मलेशिया में भारत के राजदूत बीएन रेड्डी, सहित मलेशिया के विभिन्न क्षेत्रों से भारतीय समुदाय – प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार विजेता, मलेशिया इंडिया हेरिटेज सोसाइटी, मलेशियाई सशस्त्र बल सिख वेटरन्स एसोसिएशन भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK