रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना रांची दौरा रद्द कर दिया है। इस वजह से रांची के होटल रेडिसन ब्लू में 10 मई को प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी स्थगित कर दी गई है।
इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नौ मई को ही राजधानी रांची आने वाले थे। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के कारण व्यस्त कार्यक्रमों के चलते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा रद्द होने से बैठक भी स्थगित कर दी गई है।
बैठक की नई तिथि की फिलहाल घोषणा नहीं हुई है। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के मद्देनजर राज्य सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली थी। होटल रेडिसन ब्लू के साथ-साथ अतिथियों के आने-जाने वाले रास्ते में होर्डिंग-पोस्टर आदि लगा दिए गए थे।
इस बैठक में बंगाल, बिहार व ओडिशा के मुख्यमंत्री व अधिकारी भी शामिल होने वाले थे। इसी बीच बैठक स्थगित किए जाने संबंधित सूचना सभी प्रतिभागी राज्यों के अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक पड़ोसी राज्यों के बीच अनसुलझे पुराने मामलों को रखा जाना था। बिहार व झारखंड के बीच संपत्ति, दायित्वों के बंटवारे का पुराना मामला जो अब तक नहीं सुलझा उसे रखा जाना था।
इतना ही नहीं, इस बैठक में महिला व बच्चियों से होने वाले अपराध में राज्यों की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा होनी थी और कई मामलों में ठोस निर्णय लिया जाना था।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj