
- भारतीय सेना का पराक्रम विशाल है : डॉ ब्रजेश कुमार
रांची। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा के दिशा निर्देश में आरयू के एनएसएस और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में भव्य ‘तिरंगा यात्रा सह संकल्प सभा” का आयोजन 24 मई को किया गया। यह आरयू के मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में वित्त पदाधिकारी डॉ दिलीप प्रसाद की अध्यक्षता में हुआ।
इस अवसर पर आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम की चर्चा दुनिया भर में होती है। उनके साहस का लोहा सभी मानते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना द्वारा चलाए गए आपरेशन सिंदूर की अपार सफलता पर पूरा देश गौरवांवित है।
आरयू के मुख्य प्रशासनिक भवन से भव्य तिरंगा यात्रा गौरव अग्रवाल, पुरुषोत्तम कुमार, क्षणिका रानी एवं निवेदिता भेंगरा के नेतृत्व में निकाला गया। यह अल्बर्ट एक्का चौक, शहीद चौक, जयपाल सिंह स्टेडियम होते हुए पुनः विश्वविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हो गया। तिरंगा यात्रा में 100 मीटर के तिरंगे के साथ एनएसएस के स्वयंसेवक एवं एनसीसी के कैडेट्स चल रहे थे।
यात्रा के दौरान ऑपेरशन सिंदूर जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद, रांची विश्वविद्यालय की आवाज-भारतीय सेना जिंदाबाद, भारतीय सेना के सम्मान में- रांची विश्वविद्यालय है मैदान में, भारत माता की जय सहित कई देश भक्ति नारे लगाए गए।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद गौरव अग्रवाल ने किया। मौके पर आरयू के अर्जुन राम, बीरेंद्र वर्मा, पूर्व छात्र नेता नीरज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के टीम लीडर्स क्रमशः रिकेष, अंकित, रवि, आस्था, अमित, कृति एवं एनसीसी के राहुल सोनी, सिद्धांत आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK