बरवाडीह में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर शुरू

झारखंड
Spread the love

धनबाद। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ धनबाद के अध्यक्ष सह मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन और जिला आयुक्त सह वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी के दिशानिर्देश में स्काउट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बरवाडीह में 26 मई से शुरू हुआ। यह 29 मई तक चलेगा।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवा एवं बच्चों को स्काउटिंग गतिविधियों से जोड़ना हैं। इसमें बच्चों को स्काउटिंग गतिविधियों के बारे में बताया गया। स्काउटिंग क्या है, स्काउटिंग में हमलोग क्या-क्या करते, स्काउटिंग करने का उद्देश्य क्या है, इसकी विस्‍तार से जानकारी दी गई।

शिविर में बच्चों के साथ साथ अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभी तक 38 बच्चों ने स्काउटिंग से जुड़ने का हामी भरी। इसमें बच्चों को प्रार्थना, फ्लैग सरोमोनी, नोटिंग, प्राथमिक उपचार, हाइक़ के बारे में बताया गया। शाम को स्काउटिंग नियम के तहत कैंप फायर का आयोजन भी बरवाडीह के स्पोर्ट्स क्लब में किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सह जिला आयुक्त (स्काउट) अशोक कुमार और सभी पदाधिकारी एवं लीडर्स का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK