
रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने डोरंडा थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। मंत्री इरफान ने रांची डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को इस संबंध में निर्देश दिये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 20 मई को राजधानी रांची के डोरंडा स्थित पत्थर रोड में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप में डोरंडा थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद कल गुरुवार को एक पक्ष के लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात कर डोरंडा थानेदार के खिलाफ शिकायत की। उन लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि थानेदार एक पक्षीय कार्रवाई कर रहे हैं।
विवाद में दोनों पक्षों की गलती थी, लेकिन थानेदार ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए केवल एक पक्ष के लोगों को ही गिरफ्तार किया। इसके बाद मंत्री इरफान ने रांची डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को कॉल कर थानेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिलने पहुंचे एक पक्ष के लोगों ने बताया कि पत्थर रोड पर मंगलवार की दोपहर गाड़ी से दीवार क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया।
इसके बाद घायल युवक के समर्थन में कई लोग मौके पर पहुंचे और फिर दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। इस मामले में डोरंडा थाना प्रभारी ने केवल एक पक्ष से 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj