
- कृषि अनुसंधान परिसर में 23वीं आईएमसी बैठक संपन्न
पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर की 23वीं संस्थान प्रबंधन समिति (आईएमसी) की बैठक 23 मई, 2025 को संस्थान परिसर में हुई। इसमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर के कुलपति डॉ पीएस पांडे, आईएआरआई के विभागाध्यक्ष (सस्य विज्ञान) डॉ. एस.एस. राठौर, अटारी (पटना) के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मोनाब्रुल्लाह, संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. अशुतोष उपाध्याय, डॉ. कमल शर्मा, डॉ. ए.के. चौधरी, डॉ. उज्ज्वल कुमार, निदेशक (वित्त), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद मुख्यालय (नई दिल्ली) राजेश सहाय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्पनायक, प्रशासनिक अधिकारी विपुल राज, वित्त एवं लेखा अधिकारी रजत कुमार दास उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. पांडेय ने संस्थान के विभिन्न अनुसंधान प्रक्षेत्रों का भ्रमण कर वैज्ञानिकों से संवाद किया। संस्थान द्वारा किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के बीच संस्थागत सहयोग की जरूरत पर बल दिया, ताकि पूर्वी भारत के किसानों और अन्य हितधारकों को लाभान्वित करने वाली उन्नत प्रौद्योगिकियों का संयुक्त विकास संभव हो सके।
संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने संस्थान की अनुसंधान उपलब्धियों को साझा करते किया। उन्होंने कहा कि कुलपति की सहभागिता से हमारी चर्चा समृद्ध हुई। दो प्रमुख संस्थानों के बीच सहयोग की नई दिशा का सूत्रपात भी हुआ है, जो बिहार सहित पूर्वी भारत में कृषि परिवर्तन की दिशा में सहायक सिद्ध होगा। हम आगामी वर्षों में शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों में बेहतर साझेदारी की आशा करते हैं। इस अवसर पर खरपतवार प्रबंधन पर आधारित एक प्रसार पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
आईएमसी के सदस्य सचिव विपुल राज ने अतिथि और प्रतिभागियों का स्वागत किया। बैठक में सभी कार्यसूची बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण एवं लाभकारी सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। बैठक का समापन संस्थान के अनुसंधान अधिदेशों की प्राप्ति के लिए क्षमता निर्माण, भावी परियोजनाओं एवं संसाधन प्रबंधन से संबंधित रणनीतिक विचार-विमर्श के साथ हुआ।
कई गणमान्य अतिथियों ने ऑनलाइन माध्यम से भी बैठक में भाग लिया। इनमें डॉ. ए. वेलमगुरु, सहायक महानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन), डॉ. एस. घटक, विभागाध्यक्ष (पशु विज्ञान), भा.कृ.अनु.प.-पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्र अनुसंधान परिसर, बारापानी और डॉ. के. पी. महापात्र, प्रधान वैज्ञानिक, एनबीपीजीआर, नई दिल्ली आदि प्रमुख हैं। बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री द्वारा नामित कृषक प्रतिनिधि रॉबेन टुड्डू ने सहभागिता की। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्पनायक ने धन्यवाद किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK