अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की कार्यसमिति की बैठक शुरू

झारखंड
Spread the love

धनबाद। भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की दो दिवसीय ‘आवासीय’ कार्यसमिति की बैठक 22 मई से शुरू हुई। इसका शुभारंभ धनबाद के बीसीसीएल के कोयला नगर स्थित अन्‍नपूर्णा भवन में श्रमिक गीत और अतिथियों के स्‍वागत से हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री रवींद्र हिमते ने भारतीय मजदूर संघ के इतिहास, उद्देश्य और राष्ट्रवादी दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ अन्य मजदूर संगठनों की तुलना में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखता है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी भागीदारी निभाना है।

राष्‍ट्रीय महामंत्री ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के पूरे भारत में चार करोड़ से अधिक सदस्‍य हैं। संघ सदैव ‘तेरा वैभव अमर रहे, मां हम दिन चार रहें न रहें’ स्‍लोगन के साथ राष्‍ट्र हित, उद्योग हित के साथ मजदूर हित की भी बात करता है।

श्री हिमते ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 1955 में डॉ. दत्तोपंत ठेंगड़ी ने की। यह संगठन आज 90 से अधिक औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत है। इस अवसर पर 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक बदलाव के पश्चात उत्पन्न चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। भारतीय खदान मजदूर संघ की भूमिका को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोल फेडरेशन प्रभारी श्री के लक्ष्‍मा रेड्डी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्‍ला, खदान मजदूर संघ के अध्‍यक्ष संजय चौधरी, महामंत्री सुजित सिंह, के साथ-साथ खदान मजदूर संघ के नव निर्वाचित पदधारी एवं कोल फेडरेशन की सभी यूनियनों के महामंत्री मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भामसं झारखंड प्रदेश के कार्यकारी सदस्य, सीएमपीएफ के सदस्‍य माधव सिंह, जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी, मुरारी तांती, उमेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय और शाखा के अन्य कार्यकर्ताओं ने विशेष भूमिका निभाई। यह जानकारी अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मीडिया प्रभारी सह सीसीएल कल्याण बोर्ड के सदस्य अनूप सिंह ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *